Recharge urself with Dwadash Madhav Parikrama. Get everything you are searching4years

Have u experience Divine Blessings ever? If no,than come & experience it by performing Bhagwan Shri Dwadash Madhav Parikrama.  




Press Release

This press release is for media person/freelance journalist: They are requested to take this release & include in their respected publication/channel on a prominent place & Our coordinators are authorized to take print of this release&distribute it to local media.

सम्पन्नता ऐश्वर्य रूप लावण्य के प्रदाता की प्रदक्षिणा से दूसरे दिन की द्वादश माधव वार्षिक परिक्रमा सम्पन्न

तीर्थराज प्रयाग, देवउत्थान एकादशी 14 नवम्बर 2021, भगवान श्रीमाधव जी प्रदाता हैं। इनकी कृपा से प्राणी सबकुछ प्राप्त कर लेता है। इनकी कृपा प्राप्त करना भी अत्यंत सरल है। समर्पण ही वह मार्ग है। जिससे प्राणी जगतनियंता  à¤•à¥€ कृपा प्राप्त कर सकता है। भगवान को पाने के लिए आपका सरल होना अत्यंत आवश्यक है। प्रयाग में स्थित भगवान श्री माधव जी के बारह स्वरूपों में प्रत्येक स्वरूप के दर्शन और परिक्रमा से भिन्न भिन्न फल प्राप्त होते हैं। भगवान मनोहर माधव की परिक्रमा से प्राणी को सम्पन्नता, रूप, लावण्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह विचार आध्यात्मिक गुरू स्वामी श्रीअशोकजी महाराज नें पांच दिवसीय भगवान श्री द्वादश माधव परिक्रमा के दूसरे दिन परिक्रमा यात्रा के भगवान श्री मनोहर माधव पीठ, जानसेनगंज पहँचने पर व्यक्त किए।

आज प्रातः 9 बजे परिक्रमा यात्रा भगवान श्रीअनन्त माधव मँदिर, चौफटका से प्रारम्भ होकर सर्वप्रथम भगवान श्री मनोहर माधव पीठ, जानसेनगँज पहुची, तदुपरांत यात्रा भगवान श्री बिंदु माधव मँदिर द्रौपदीधाट पंहुची। यहां परिक्रमावासियों ने भजन कीर्तन किया।

द्वितीय दिवस की यात्रा  à¤­à¤—वान श्रीअनन्त माधव मँदिर में आकर विसर्जित हो गई है।

तीसरे दिन की परिक्रमा अर्थात 16 नवम्बर को यात्रा भगवान श्री शँख माधव मँदिर, छतनाग और भगवान श्री सँकष्टहर माधव मँदिर, नई झूसी जाएगी। परिक्रमावासियों एवं भक्तों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए कृपया समय पर आएं।

जारीकर्ता - तीर्थराज पाण्डेय, सदस्य प्रबंध, श्री द्वादश माधव परिक्रमा , प्रयाग !

For more info visit us at http://dwadashmadhavparikrama.cfsites.org or call@09452095265

Like us@https://www.facebook.com/prayagparikrama

Like us@http://twitter.com/madhavparikrama