Recharge urself with Dwadash Madhav Parikrama. Get everything you are searching4years

Have u experience Divine Blessings ever? If no,than come & experience it by performing Bhagwan Shri Dwadash Madhav Parikrama.  




                                                    Press Release

This press release is for media person/freelance journalist: They are requested to take this release & include in their respected publication/channel on a prominent place & Our coordinators are authorized to take print of this release&distribute it to local media

   'ॐ जय श्रीमाधव देवा' जयघोष के साथ 5 दिवसीय भगवान श्री द्वादश माधव परिक्रमा शुरू

तीर्थराज प्रयाग के अधिष्ठाता भगवान श्री द्वादश माधव की 5 दिवसीय वार्षिक परिक्रमा आज 14  नवंबर 2017 प्रातः 9 .30 बजे स्थानीय इस्कॉन मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से प्रारम्भ हुई l इस वर्ष परिक्रमा श्री माधव कुल और इस्कॉन मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई l ज्ञातव्य है कि भगवान श्री हरि जो कि प्रयाग में माधव जी के नाम से जाने जाते हैं l प्रयाग के अधिष्ठाता हैं l इसी कारन प्रयाग को तीर्थराज होने का गौरव प्राप्त हुआ है l इस प्राचीनतम और पवित्रतम परिक्रमा को करने से प्राणी के जन्मों के संचित पाप का क्षय होता है और जिसके कारन जन्मों के संचित पुण्य का उदय होता है l पुण्य उदित होने से प्राणी का सर्वमंगल होता है l रवाना होने पूर्व परिक्रमावासियों ने विधि विधान से भगवान श्री माधव जी कि पूजा अर्चना की और संकल्प के साथ "जय श्री माधव देवा" का जय घोष करते हुए भगवान के अदृश्य प्रथम स्वरुप भगवान श्री त्रिवेणी माधव(संगम) को प्रस्थान किया l भगवान श्री द्वादश माधव की पूजा अर्चना के बाद इस पावन परिक्रमा के सूत्रपात कर्ता श्री भरद्वाज मुनि की विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी साथ में प्रयाग के विद्वान संत श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी भी पूजा अर्चना की गयी l इसी के साथ परिक्रमा के विकास में योगदान करने वाले जानी अनजानी सभी आत्माओं की भी पूजा अर्चना की गयी l पूजा अर्चना का कार्यक्रम आचार्य श्री बाल कृष्ण द्वारा संपन्न कराया गया l

600 वर्षों तक स्थगित रहने वाली इस परिक्रमा को कुछ वर्षों पूर्व पुनर्जीवित करने वाले आध्यात्मिक गुरु स्वामी श्री अशोकजी महाराज की अभ्यर्थना परिक्रमावासियों द्वारा की गयी और महाराज श्री के आशीर्वाद और नेतृत्व में परिक्रमा बड़े धूम धाम से "जय श्री माधव देवा" जय घोष के साथ निकली l प्रथम दिवस की परिक्रमा संगम स्थित भगवान के अदृश्य स्वरुप भगवान श्री त्रिवेणी माधव की परिक्रमा करते हुए, भगवान श्री वेणी माधव दारागंज और भगवान श्री असि माधव की परिक्रमा कर अंत में श्री भरद्वाज मुनि की परिक्रमा कर इस्कॉन मंदिर आकर विसर्जित हुई l दुसरे दिन अर्थात 15 नवंबर को भगवान श्री मनोहर माधव जानसेनगंज, भगवान श्री अनंत माधव चौफटका कानपूर रोड, अंत में भगवान श्री बिंदु माधव द्रौपदी घाट की परिक्रमा कर यात्रा इस्कॉन मंदिर में विसर्जित होगी l

                                                               जारीकर्ता

                        तीर्थराज पाण्डेय                                                                    श्री पूर्णकांत

    सदस्य प्रबंध श्री द्वादश माधव परिक्रमा , तीर्थराज प्रयाग                    इस्कॉन मंदिर,इलाहाबाद

                        9453253174                                                           7784825600

 

For more info visit our website http://dwadashmadhavparikrama.cfsites.org

Follow@http://twitter.com/madhavparikrama

Like@facebook.com/dwadashmadhavparikrama